पीएम मोदी ने की राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
नई दिल्ली । केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं लोकसभा सांसद राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बता दें कि राहुल गांधी ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लिखा था, ‘हल्के-फुल्के लक्षण दिखने के बाद जांच कराया, जिसमें मेरे कोरोना से संक्रमित होने का पता चला। हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुसरण करें और सुरक्षित रहें। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने 50 वर्षीय राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ”मुझे राहुल गांधी जी की सेहत को लेकर चिंता है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ”हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी। इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें। देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है।
Related Posts

