दिल्ली और महाराष्ट्र में बची है कुछ घंटे की ऑक्सीजन

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

नई दिल्ली/मुम्बई । देश की राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र के अहमदनगर जैसे शहर ऑक्सीजन की जूझ रहे हैं। बहुत से अस्पतालों में कुछ घंटे की ऑक्सीजन बची है। दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों में केवल कुछ घंटे की ऑक्सीजन बची है। इसे लेकर मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘दिल्ली के हालात चिंताजनक हैं। दिल्ली को केंद्र ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराए। दिल्ली सरकार ने कहा, आज 85 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, हमें तुरंत ऑक्सीजन व संसाधनों की जरूरत है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंत्री पीयूष गोयल को पत्र में लिखा है- “हमें तुरंत ऑक्सीजन चाहिए, 700 एमटी से बढ़कर 973 एमटी की जरूरत बढ़ गई है। जल्द ही 1100 हो जाएगी। इसके चलते लोग मर जाएंगे। हमें तुरंत ऑक्सीजन दी जाए।

महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित एक अस्पताल में, जहां करीब 85 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है, के डॉक्टर ने बताया है कि अगले कुछ घंटों में अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी। केवल 3 से 4 घंटों के लिए ऑक्सीजन बची है। मैककेयर सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के डॉक्टर सतीश सोनावने ने एक वीडियो में अपील करते हुए कहा, ‘इस समय ऑक्सीजन की कमी है। पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन की कमी थी लेकिन हम किसी तरह मैनेज कर रहे थे। आज ये संकट बढ़ गया है और हमारे पास केवल 3 से 4 घंटे बचे हैं। ये एक विकट स्थिति है।’

डॉक्टर सतीश सोनावने के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 85 कोरोना मरीजों में से करीब 70 या 80 फीसदी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। करीब 25 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा, ‘लोकल वेंडर्स डिमांड पूरी करने में सक्षम नहीं हैं। चीजें नियंत्रण से बाहर जा रही हैं। सामान्य तौर पर हम मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर देते हैं, जहां ऑक्सीजन हो लेकिन इस समय सभी अस्पताल इस समस्या से जूझ रहे। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले विकराल रूप लेते जा रहे हैं और ऐसे में मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों से ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें भी सामने आई हैं।

Don`t copy text!