चार शराब तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

बाराबंकी। कोठी थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके 45 बोतल अवैध देशी शराब बरामद करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इसके अलावा कोतवाली देवा, मसौली और रामनगर पुलिस ने भी छापा मार करके भारी मात्रा मंे अवैध शराब बरामद की व तीन लोगों को गिरफ्तार करने मेें सफलता हासिल की। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा कर कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी कोठी रितेश कुमार पाण्डेय को मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बा सेमरावां में प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाताओं को अवैध शराब का वितरण करवा रहे हैं। इसी सूचना पर छापा मार करके थाना प्रभारी ने सेमरावां निवासी मो. शफीक पुत्र मो. हनीफ को धर दबोचा और उसके पास से 45 शीशी अवैध शराब बरामद की। वहीं कोतवाली देवा प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर जनपद पीलीभीत के ग्राम सुनगढ़ी निवासी दीपक शर्मा पुत्र संजय शर्मा को गिरफ्तार कर इसके पास से 145 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की। वहीं मसौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा मसौली निवासी राजा बाबू पुत्र रामचन्द्र को गिरफ्तार कर 20 लीटर अवैध शराब बरामद की। जबकि रामनगर पुलिस ने ग्राम बसंतपुरघाट निवासी रामनागेश्वर पुत्र मंशाराम को गिरफ्तार कर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने का सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया था जिसका असर धीरे धीरे दिखने लगा है।

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

 

Don`t copy text!