दलित मुहल्लों में जा घर- घर बाँटे मास्क, लोगों को किया जागरुक !

क़ोरोना से बचना है तो दो गज़ दूरी के साथ मास्क है जरुरी – डॉ. आशुतोष मानव

हिलसा ( नालंदा ) स्थानीय दलित मुहल्ला अम्बेडकर नगर सहित कई स्थानों में घूम – घूम कर बिना मास्क पहने लोगों को समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने जागरुक करते हुए सचेत किया . उन्होंने मास्क वितरण सह जागरुकता अभियान के क्रम में साफ़ तौर पर कहा कि अगर समय रहते नहीं चेते तो पूरी मानव जाति को बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा. क़ोविड १९ के नियमों का पालन करते हुए घर से बाहर निकलें और ख़ुद को सुरक्षित रखते हुए सबको सावधान भी करते रहें. डॉ. मानव ने कई गलियों में घूम – घूम कर पुरुष – महिलाओं एवं बच्चों से अनुरोध किया कि भयंकर महामारी के इस दौर में बिना मास्क घर से भूलकर भी न निकलें तथा समय समय पर साबुन से हाथ को धोते रहें . उन्होंने कहा कि ख़ासकर बच्चों एवं बुजुर्गों पर भी ध्यान दें ताकि वे इस महामारी की चपेट में आने से बचें. इस दौरान लोगों को क़ोरोना के ख़तरे के बारे में विस्तार से बताते हुए सामाजिक – शारीरिक दूरी बनाने पर भी बल दिया गया. कार्यक्रम में श्रवण रविदास, संजीत कुमार, परमानंद कुमार, राहुल राज, सीमा कुमारी, पार्वती देवी, रामेश्वर प्रसाद, सिकंदर यादव, नरेश प्रसाद
समेत कई लोग थे.

Don`t copy text!