चुनाव नजदीक आते ही युवा प्रत्याशी की ओर बढ़ने लगा जनता का रुझान

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी

जैदपुर बाराबंकी जैसे जैसे मतदान नजदीक आ रहा है सभी प्रतिभागियों जनता के बीच अपनी बैठक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ऐसे में कस्बा जैदपुर निवासी निजामुद्दीन अपना चुनाव निशान कार लेकर जनता के बीच सीधी पकड़ बना ली है और क्षेत्र की जनता निजामुद्दीन को अपना अगला प्रधान चुने की तैयारी भी कर ली है ऐसे में प्रधान प्रत्याशी का कहना है कि मैं तो आपका ही बेटा औऱ भाई हूँ।

मैं कहीं बाहर से सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए पंचायत में नही आया हूँ। मैं तो यहीं जन्मा और यहीं पर आप लोगों के साये में बड़ा हुआ हूँ। मैं जो भी हूँ वह आपके सामने हूँ। और रहूंगा भी। आप लोग जो मुझको बनाएंगे वह भी तो आपके ही बीच में रहेगा। क्योंकि मैं तो आपही लोगों के लिए चुनाव मैदान में आया हूँ। मैं तो प्रधानी का चुनाव आप लोगों के द्वारा मिल रहे भारी प्यार और समर्थन व सहयोग के कारण चुनाव लड़ रहा हूँ। मेरी जीत आपकी जीत होगी। किसी बाहरी की जीत नही होगी। मैं वही निजामुद्दीन मिस्त्री हूँ जो आप लोगों के बीच में बेटा और भाई बनकर रहता आया हूँ। मैं अपनी पंचायत की हर समस्या को समझता हूँ। और अपने गांव के लोगों की जरूरी समस्याओं को भली भांति समझता भी हूं। मेरे प्रधान बनने पर आपको कही किसी काम के लिए पंचायत छोड़कर जाना नही पड़ेगा। जब याद करोगे तो पिछले 20 सालों की तरह पास ही खड़ा मिलूंगा। क्योंकि मेरी ज़ैदपुर देहात ग्राम पंचायत के मोहल्ला बुनकर कालोनी, वसीनगर,इस्लामनगर,बंजारनपुरवा,

प्यारनपुर,पेन्नापुर,की खुशहाली व विकास से ही मेरी पहचान जुड़ी हुई है। क्योंकि मेरा भी वजूद इसी वसीनगर की मिट्टी से जुड़ा हुआ है। न मेरे पास कोई बड़ी बात न कोई बड़ी सौगात है। बस आप जैसे लोगों की दुआ और प्यार है। जो मुझको प्रधानी के चुनाव में आप लोगों की सेवा करने के लिए मिल रहा है। और मेरी प्रधानी में सब साथ चलेंगे और सब राज करंगे। छोटो को प्यार और बड़ों को सम्मान बचपन से करते आए हैं। और सदा करते रहेंगे।

Don`t copy text!