बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से काट कर नृशंस हत्या, हत्यारों ने गायब किया सिर, सिर कटा शव पुलिस ने किया बरामद।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
खेत में हत्या की वारदात को दिया गया ,अंजाम
अयोध्या । खेत की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सिर को गायब कर दिया है। पुलिस को मौके से केवल सिर कटा शरीर धड़ बरामद हुआ है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है जबकि नामजद मुख्य आरोपी फरार हो गया है। मामला थाना मवई के सैमसी गांव का है। सात मई की देर रात खाना खाकर बुजुर्ग किसान रामनाथ (60) खेत की रखवाली करने गया था लेकिन सुबह उसका लहूलुहान धड़ मिला। सिर गायब था। मृतक किसान रामनाथ के भाई रामकेवल व भतीजे रामबरन ने बताया कि गांव निवासी आरोपी दुखई कई दिन से कुल्हाड़ी लेकर खेत के आसपास घूम रहा था और गाली दे रहा था। मृतक के भतीजे रामकेवल ने बताया कि उसने चाचा को मना किया था कि वह खेत की रखवाली करने ना जाए। वह खुद चला जाएगा लेकिन चाचा नहीं माने। बताया जाता है कि दुखई के परिवार वालों का आरोप था कि मृतक रामनाथ ने तंत्र मंत्र की विद्या से उसकी लड़की पर भूत प्रेत कर दिया था।जिसको को लेकर दुखई मृतक रामनाथ से नाराज चल रहा था और उसकी हत्या के लिए कुल्हाड़ी लेकर कई दिन से खेत के आसपास घूम रहा था। आरोप है कि मौका मिलते ही 7 व 8 मई की रात में जब किसान रामनाथ सो रहा था तो दुखई ने उस पर हमला कर दिया और कुल्हाड़ी से उसका सर धड़ से अलग कर दिया।और शव की पहचान न होने पाए इसके लिए उसने सिर को ही गायब कर दिया। पुलिस उसके सिर को तलाश कर रही है कि कहीं आसपास झाड़ी या तालाब में उसने सिर को फेंका होगा। फिलहाल अभी तक पुलिस को न तो सिर मिला है और ना ही आरोपी दुखई। सीओ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के ही दुखई पर हत्या का आरोप है। पुलिसटीम लगाकर उसकी तलाश की जा रही है।मामले की जांच में पूछताछ करने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

