पर्यावरण सेना रामसनेही घाट ईकाई द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किया गया वृक्षारोपण

रामसनेही घाट, बाराबंकी। जनपद अंतर्गत तहसील रामसनेही घाट के पर्यावरण सैनिक आशीष सिंह के आवाहन पर ग्रीन गैंग / पर्यावरण सेना द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया । ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना के संचालक सदस्य समाजसेवी प्रदीप सारंग द्वारा गठित पांच सदस्यीय टीम में तहसील प्रभारी रामसनेही घाट आशीष सिंह द्वारा ग्रीन गैंग के पंद्रह दिवसीय विजय स्मृति पखवाड़ा दिवस के अन्तर्गत 5 जून विश्व पर्यावरण के अन्तर्गत आज शनिवार को ब्लॉक बनीकोडर के ग्राम शंकर पुरवा में पर्यावरण सैनिक श्रेयांश सिंह ‘ सूरज ‘ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सदस्य टिंकू यादव , पत्रकार दिपांशु सिंह, आशीष कुमार, कमल दीप यादव व सोनू यादव आदि पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा आम के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया।
इसी क्रम में ब्लॉक बनीकोडर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पूरे चोरई में ब्लॉक प्रभारी ग्रीन गैंग/ पर्यावरण सेना श्रीचन्द्र वर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सदस्य पंकज वर्मा व पर्यावरण सैनिक प्रांशु वर्मा आदि के द्वारा नीम के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया।
आशीष सिंह द्वारा बताया गया कि ग्रीन गैंग रामसनेही घाट की इकाई द्वारा 15 दिवसीय पखवाड़ा दिवस के अन्तर्गत लगातार ब्लॉक बनीकोडर, दरियाबाद व पूरे डलई में प्रति दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित सदस्यों की जीत की खुशी को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण करेगी।

Don`t copy text!