विश्व पर्यावरण दिवस पर मालवीय मिशन ने आयोजित की संगोष्ठी

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों का रोपण अवश्य करें

बहराइच ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में पौराणिक शिवालय बाग मंदिर परिसर नानपारा में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण विषयक पर परिचर्चा का आयोजन किया गया ।आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिजन , किसान परिषद , कबीर पंथी , जय गुरुदेव परिवार व आर्य समाज के लोग उपस्थित रहे ।मालवीय मिशन से आयोजित परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि पर्यवारण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सब का दायित्व बनता है कि हम सब लोग पेड़ों का रोपण कर उन्हें संरक्षित करें तभी जन जीवन और पृथ्वी सुरक्षित रहेगी । आयोजक मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन द्वारा बड़े पैमाने पर पंचवटी प्रजाति के पीपल,पाकड़, बरगद ,नीम, आंवला आदि वृक्षों का रोपण कर उन्हें जन सहयोग से संरक्षित करने का प्रभावी पहल किया जा रहा है । आवाहन करते हुए मिशन अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से न्यूनतम पांच वृक्षों का रोपण और उनके रख रखाव का आग्रह किया । वरिष्ठ समाजसेवी संघ नेता अर्जुन कुमार दिलीप ने कहा कि वृक्ष जीवित देवता हैं और हमारे हिन्दू संस्कृति का अभिन्न अंग हैं , आवश्यकता इस बात है कि ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों का रोपण करें ताकि हम निरोगी और स्वस्थ रह सके ।कार्यक्रम का संचालन पर्यवारणविद अशोक जायसवाल ने किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत शिवालय बाग वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने पेंडो के धार्मिक महत्व को वैज्ञानिक आधार से देखने की बात कही और पंचवटी प्रजाति के वृक्षों को मानव जाति के लिए पूजनीय बताया ।आयोजित परिचर्चा में खण्ड विकास अधिकारी बलहा , एडीओ पंचायत एमपी सिंह , समाजसेवी प्रवक्ता ए पी श्रीवास्तव , राहुल पाण्डेय , विवेक श्रीवास्तव , रेखा पाण्डेय , कृपाराम वर्मा , भाजपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह , अजय गुप्ता , समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा पर्यवारण विद अवधेश वर्मा व सुरेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे । इस अवसर पर शिवालय बाग परिसर में नव निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग व संत निवास का सांसद बहराइच द्वारा लोकार्पण भी किया गया । समापन अवसर पर शिवालय बाग परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यवारण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

 

Don`t copy text!