पीड़ित के बैंक खाते से निकाली गई राशि में से 76526 /- रुपये की धनराशि भी साइबर सेल बहराइच ने पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई इस प्रकार पीड़ित की कुल 202550 /- रुपये की धनराशि वापस कराई गयी। पीड़ित ने पुलिस के इस कार्य के लिए किया धन्यवाद।
जनपद बहराइच में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा समय-समय पर आमजनमानस को जागरूक किया जाता रहा है एवं साइबर सेल बहराइच द्वारा भी विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर ठगी का शिकार पीड़ित मोहम्मद सलीम खां पुत्र श्री रफीक अहमद निवासी सलारगंज द्वारा श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय को एक प्रार्थना पत्र दिया गया एवं इस सम्बंध में थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सँ0 100/2021 धारा 420 भा0द0वि0 व 66C, 66D आई0टी0 एक्ट पंजीकृत हुआ। तत्काल कार्यवाही हेतु साइबर सेल को प्रकरण के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पीड़ित से पूछने पर जानकारी हुई कि उसके मोबाइल पर SIM ब्लाक होने का मैसेज भेजकर व पीड़ित द्वारा उन्हीं के द्वारा भेजे गए फर्जी हेल्पलाइन मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर साइबर अपराधियों द्वारा उनके बैंक खाते व एटीएम कार्ड से सम्बंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लाखों रुपयों की ठगी की गई थी । सम्बन्धित बैंक से पत्राचार करने पर जानकारी हुई कि पीड़ित की फ़्रॉड की धनराशि को MPL (Mobile Premier League) पर गेम खेलने के लिए एवं अन्य बैंक खातों में भेज गया है। पीड़ित के बैंक खाते से निकाली गई राशि में से MPL के अधिकारियों से लगातार पत्राचार कर व बातचीत कर पूर्व में 126024/- रुपये (एक लाख छब्बीस हजार चौबीस रुपये) की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई थी । लगातार प्रयास के क्रम में पीड़ित के बैंक खाते मे पूर्व के अतिरिक्त 76526/- रुपये की धनराशि MPL से वापस कराई गई। इस प्रकार कुल 202550/- की धनराशि वापस कराई गई। इस सम्बंध में अन्य विधिक विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। पीड़ित ने पुलिस का धन्यवाद किया व इस कार्य की प्रसंशा की।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

