सदर विधायक सुरेश यादव ने किया पौधा रोपित

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। गुरुवार को सदर विधायक सुरेश यादव ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सदर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक एक पौधा अवश्य लगाए क्योंकि ये पौधा एक है लेकिन इनके फायदे अनेक है। प्रदूषण मुक्त रहने का एक मात्र उपाय पेड़ पौधे को लगाने के साथ साथ उनकी देख रेख करना है। विधायक श्री ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में पौधे रोपित किए गए थे लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद आई बीजेपी सरकार ने ना ही पौधा रोपण कार्यक्रम को उचित तरीके से लागू किया और न ही सपा सरकार के कार्यकाल में लगाएं गए पौधो को उचित संरक्षण दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय कुमार यादव, मो उबैद, दीपक गुप्ता, सरदार सिंह, जय किशन यादव, शिवा यादव, बाबुल मिश्रा, मयंक यादव, सूरज यादव, अभिषेक कुमार, प्रांजल मिश्रा, वीरेंद्र यादव, मंजीत यादव, विकास यादव, यूसुफ अब्दुल्ला समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!