जैदपुर पुलिस ने किया पैदल गश्त, दिलाया सुरक्षा का भरोसा

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

बाराबंकी। जैदपुर पुलिस ने क्षेत्र वासियों में सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए गुरुवार को जैदपुर पुलिस ने पैदल गश्त किया है। रास्ते पर बिना मास्क के चल रहे लोगों को समझाया और बगैर हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों का चालान भी काटा गया। जैदपुर थाना चैराहा से लेकर बाजार तक कस्बा इंचार्ज की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने पैदल रूट मार्च किया। जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के आदेश पर कस्बा इंचार्ज सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की शाम में पैदल गश्त की गई। रास्ते पर बगैर मास्क के निकलने वाले लोगों को तत्काल मास्क लगाने के लिए पुलिस शख्ती से पेश आरही थी। वहीं बगैर हेलमेट के बाइक सवार लोगों का चालान भी काटा गया। कस्बा इंचार्ज सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने दुकानों से अपील करते हुए कहा कि खुद मास्क लगा कर दुकान पर बैठें और जो भी ग्रहक दुकान पर खरीदारी करने के लिए आता है। उसके भी मास्क लगा होना चाहिए। इस अवसर पर दीवान रमेश सिंह, सिपाही अरविंद कुमार यादव, सोनू वर्मा, दिलीप यादव, रोहित यादव सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

 

Don`t copy text!