बाराबंकी। शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। आज पूरे जनपद में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने जिले स्तर से लेकर विधानसभा ब्लाक नगर पंचायत स्तर तक ‘नो विकास नो वैक्सीन नो वैकेंसी‘ कार्यक्रम के माध्यम से जिला कार्यकारिणी, विधानसभा, ब्लॉक व नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने धारा 144 एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए एक सांकेतिक विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश भर में बेरोजगारी कि भयावह स्थिति को स्वीकार कर रोजगार के सवाल को हल करें प्रदेश का युवा सच्चाई को जानता है और अब सरकार के प्रोपगंडा सिंह गुमराह होने वाला नहीं है यूपी की सरकार दावा चाहे जो करे लेकिन आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में इस ग्रोन अकाल में लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार हुए हैं इसको लेकर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही बेरोजगार युवा आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सद्दाम हुसैन, ऋषभ सिंह, प्रशांत गुप्ता, सोनू यादव, सैफ अंसारी, समीर सिंह, पटेल खान, दिलीप गोस्वामी, अरुण वर्मा, सत्यम तिवारी आदि मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

