श्रीचन्द्र ने नवागत चैकी प्रभारी अशोक सिंह को भेंट किया पौधा
मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट 8787223706
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। कोतवाली रामसनेही घाट अंतर्गत नवागत चैकी प्रभारी हथौंधा अशोक सिंह का स्वागत ब्लॉक प्रभारी बनीकोडर ग्रीन गैंग ध् पर्यावरण सेना श्रीचन्द्र वर्मा ने अमरूद के पौधे को भेट कर स्वागत किया। ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना तहसील प्रभारी रामसनेही घाट के आशीष सिंह के आवाहन पर तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण मुहिम तेजी से चलाया जा रहा है। ग्रीन गैंग टीम किसी विशेष आयोजन जैसे – विवाह, मुंडन संस्कार,जन्मदिवस व अन्य कई कार्यक्रमों में बुके देने के बजाय पौधा भेंट करती है जिससे लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता व प्रेम भावना हो सकें। इसी क्रम में पर्यावरण सैनिक श्रीचन्द्र द्वारा चैकी प्रभारी को पौधा देकर स्वागत किया गया। चैकी प्रभारी अशोक सिंह ने ग्रीन गैंग की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि आज पर्यावरण को संरक्षित कर उसे और अधिक बढ़ाना यह बेहद जरूरी हो गया।
मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट 8787223706

