जेल की हवा खाने से बचने के लिए नेतनयाहू ने खेला नया दांव, बेनी गेंट्स को प्रधान मंत्री बनने की पेशकश, क्या पिछली बार नेतनयाहू से धोखा खाने वाले गेंट्स, इस बार ऐसा करेंगे

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

सत्ता से बेदख़ल होने और फिर जेल की हवा ख़ाने के डर से इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू ने नया दांव खेलते हुए ब्लू ऐन्ड वाइट पार्टी के प्रमुख बेनी गेंट्स को बारी बारी प्रधान मंत्री की पेशकश की है।

इस पेशकश के तहत पहले साल के लिए वह प्रधान मंत्री रहेंगे और फिर दो साल के लिए नेतनयाहू बनेंगे और फिर आख़री साल यानी चौथे साल के लिए फिर बेनी गेंट्स प्रधान मंत्री बनेंगे।ग़ौरतलब है कि नेतनयाहू की पिछली सरकार इसी वजह से भंग हो गयी थी कि वे बेनी गैंट्स से किए गए अपने वादे को पूरा करने से मुकर गए थे जिसके बाद नेतनयाहू की सरकार गिर गयी थी। पिछली सरकार में नेतनयाहू ने बेनी गेंट्स को बारी बारी प्रधान मंत्री बनने की पेशकश की थी।नेतनयाहू इस बार यमीना पार्टी के प्रमुख नेफ़्ताली बेनेट और येश अतीद पार्टी के नेता यइर लपीद की गठबंधन सरकार को नाकाम बनाने के लिए ब्लू ऐन्ड वाइट पार्टी के प्रमुख बेनी गेंट्स को पहले साल के लिए प्रधान मंत्री बनने की पेशकश की है।

नई पेशकश के तहत पहले साल बेनी गेंट्स प्रधान मंत्री रहेंगे, उसके बाद 2 साल के लिए नेतनयाहू प्रधान मंत्री बनेंगे और फिर चौथे साल दोबारा बेनि गेंट्स प्रधान मंत्री रहेंगे। जिस दौरान बेनी गेंट्स प्रधान मंत्री रहेंगे उस दौरान वे रक्षा मंत्री का पद भी संभालेंगे।ग़ौरतलब है कि इस्राईल में 2 साल के भीतर 4 बार संसद भंग होने और आम चुनाव होने तथा नेतनयाहू की वादा ख़िलाफ़ी के मद्देनज़र, अगर उनके और बेनी गेंट्स के बीच सहमति बन भी जाए तब भी इस सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा करने की संभावना क्षीण लगती है।नेतनयाहू इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए इस तरह का दांव चल रहे हैं, क्योंकि उनके ख़िलाफ़ कोर्ट में भ्रष्टाचार के तीन मामलों में मुक़दमा चल रहा है। उन्हें डर है कि सत्ता से हटते ही उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!