भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी ने दी प्रशासन को चेतावनी सीएम, डिप्टी सीएम को लिखा शिकायती पत्र
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। इलाज के अभाव में एक मासूम बच्ची की मौत का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सिद्धार्थ अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने उक्त प्रकरण की जांच कराने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और दोषी स्वास्थ्य अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की बात कही है। श्री अवस्थी ने घटना के अगले दिन ही प्रकरण की जानकारी डिप्टी सीएम को दी थी। इसके बाद प्रशासन हलकान में आया और पार्टी के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिले। सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने के बाद भी निर्धारित समयानुसार कोई परिणाम ना निकलने पर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा। पीड़ित परिवार आज भी न्याय की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से कोई आर्थिक सहायता भी नहीं दी गई। जबकि पीड़ित परिवार बहुत गरीब है। जिनकी गरीबी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मजाक उड़ाया है। पीड़ित परिवार के घर पर पक्की छत भी नहीं है। जो भी जांच का विषय है। आखिर इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिला? जो जांच का विषय है। इस संदर्भ में लिखा पढ़ी आगे भी जारी रहेगी। श्री अवस्थी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर यदि प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाता है तो पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से भेंट कराकर न्याय की गुहार लगाऊंगा। बताते चलें 30 मई को दिन में लगभग 4 बजे ग्राम तासीपुर निवासी संदीप शुक्ला की पुत्री नित्या तखत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़ित अपनी पुत्री को लेकर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचा । जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर गायब मिले । जिससे बच्चे को इलाज नहीं मिल पाया और बच्चे की मौत हो गई।इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। इसके बावजूद कोई डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। घायल बच्चे ने पिता की गोद में ही इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने मामले को शांत कराया था। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने बदोसराय पुलिस से भी की थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाने लगे जिससे नाराज परिजन आज धरने पर बैठ गए।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

