नई रोशनी सातवें बैच का नगर के दशहरा बाग में हुआ समापन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

कोविड-19 के बारे में अल्प संख्यक महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

बाराबंकी  । नगर के दशहराबाग में न्यू रेनबो वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास हेतु 6 दिवसीय प्रशिक्षण नई रोशनी  सातवें बैच का आज स्थानीय सभासद प्रतिनिध आलोक वर्मा सभासद सादिक़ हुसैन एवं वरि 0 समाज सेवी हाजी सरवर अली रिज़वी  द्वारा महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण कर समापन किया गया । विषय विशेषज्ञ प्राची शुक्ला ने सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के लिए पक्ष समर्थन के बारे में बताया सामुदायिक सहभागिता कैसे प्राप्त की जाए की जानकारी दी, तथा महिला मंडल की प्रधान भूमिका आदि के बारे में विस्तार से बताया । कोविड-19 के बचाव के उपाय उसके लक्षण के बारे में भी बताया तथा संक्रमण को कैसे रोका जाए, कोरोना के लक्षण हो तो हमें क्या करना चाहिए आदि पर विस्तार से बताया ।” 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी “पर भी ज़ोर दिया।
करन  श्रीवास्तव ने डिजिटल साक्षरता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं रोजगार कार्यक्रम , शहरी गृहहीनों के लिए आश्रय के बारे में बताया ।कोविड-19 के बचाव के बारे में बार-बार महिलाओं को जागरूक किया गया । सभी महिलाएं मास्क और हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग बराबर कर रही हैं । इस अवसर पर मुख्य रूप से उषा श्रीवास्तव , आलोक वर्मा स्थानीय सभासद प्रतिनिध, वरिष्ठ समाज सेवी हाजी सरवर अली रिज़वी ,सभासद सादिक़ हुसैन ,कृष्णा चौधरी, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे । प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव ने लंच पैक वितरण के बाद सभी का आभार व्यक्त किया ।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!