चोरों ने घर में घुसकर नकदी सहित जेवरात पर किया हाथ साफ
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात दो मकानों में घुसकर चोर नगदी तथा सोने चांदी के जेवरातो समेत लाखों का माल बटोर ले गए। थाना क्षेत्र के गढ़ी सैयद पट्टी मजरे असंद्रा निवासी अमर बहादुर यादव के मकान में बीती रात छत के रास्ते से चोर अंदर दाखिल हो गए। मकान के अंदर दाखिल हुए चोर बक्से में रखी करीब 70 हजार की नगदी तथा लाखों के कीमती सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। घटना के समय गृह स्वामी पूरे परिवार के साथ गहरी नींद में सोया था। सुबह होने पर उसे घटना की जानकारी हुई। गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में दो खाली बक्से मिले हैं स चोरी की दूसरी घटना पड़ोस में ही स्थित मिर्चिया गांव की है। यहां के निवासी राम सरन के मकान में भी बीती रात छत के रास्ते से चोर अंदर दाखिल हो गए। अंदर दाखिल हुए चोर सोने चांदी के कीमती जेवरात तथा 14 हजार की नगदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। आज सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

