बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात छापा मारकर एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ धर दबोचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना प्रभारी दरियाबाद सुमित श्रीवास्तव को मुखबिर ने सूचना दी कि नवाबगंज पुल के निकट स्थित ग्राम बरहुआ के पास शातिर बदमाश पप्पू उर्फ शरीफ पुत्र मो. शफीक निवासी ग्राम सुखीपुर थाना टिकैतनगर खड़ा है। इसी सूचना पर छापा मार करके थाना प्रभारी ने शरीफ को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा और दो कारतूस बरामद किये। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।
Related Posts

