भारत के बाद अब अफ़ग़ानिस्तान को भी ईरान की बड़ी मदद, बड़ी संख्या में दिए आक्सीजन टैंकर

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने एक बयान में कहा है कि ईरान, उज़्बेकिस्तान और ताजेकिस्तान ने कोरोना पीड़ितों के लिए बड़ी संख्या में आक्सीजन सिलेंडर दिए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के उप स्वास्थ्य मंत्री वहीद मजरूह ने रविवार को काबुल में इर्ना के पत्रकार से बात करते हुए कहा कि ईरान, प्रतिदिन दो द्रव्य आक्सीजन टैंकर उत्तरी और पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान भेजता है और इसके अतिरिक्त ईरान से ख़रीदे गये 4500 आक्सीजन सिलेंडर जल्द ही अफ़ग़ानिस्तान पहुंच जाएंगे।

इससे पहले ईरान ने भारत में कोरोना की हालिया लहर के समय भी भारत की आक्सीजन द्वारा मदद की थी जबकि भारत में आक्सीजन की कमी से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा था।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में कोरोना पीड़ितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इससे मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में 85 लोग हताहत हुए जबकि 1597 लोग इस संक्रमित हुए।

Don`t copy text!