सीओ के निर्देश पर मारपीट और फायरिंग में 17 के खिलाफ मुकदमा
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
फतेहपुर चौरासी: बीते करीब डेढ़ माह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव पट्टी हमीद में चुनावी रंजिश को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट व फायरिग के मामले में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ के आदेश पर दूसरे पक्ष की तरफ से गुरुवार को थाने में 17 लोगों के खिलाफ मारपीट व फायरिग कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बीती 27 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव पट्टी हमीद में चुनावी रंजिश को लेकर शाकिर व हसनैन के बीच मारपीट व फायरिग हुई थी, जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। 28 अप्रैल को शकील ने गांव के ही 14 लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया था। वहीं दूसरे पक्ष से हसनैन पुत्र अब्बास ने क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर सीओ बांगरमऊ के आदेश पर 10 जून गुरुवार रात को फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें हसनैन ने थाना पुलिस को बताया कि बीती 27 अप्रैल को गांव के ही रफीक, रसीद, शकील, सैय्यद अली, नफीस, हिदायत, परवेज, मुशर्रफ आदि सहित कुल 17 लोगों ने मारपीट व फायरिग कर घायल कर दिया था। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि सीओ बांगरमऊ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

