सपा नेता ने मृतक परिवार से मिलकर दी आर्थिक सहायता

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

बच्चों की पढाई व बेटियों के विवाह का पूरा खर्चा उठाने की ली जिम्मेदारी

भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के मीसा गांव में रविवार को ट्रक की चपेट में आकर नन्दनी की हुई दर्दनाक मौत के साथ ही ट्रक हादसे मे घायल हुई मृतका की मां शिव कुमारी के स्वस्थ होने तक घर के राशन पानी आदि का खर्चा उठाने की सपा नेता अनित शुक्ला ने ली जिम्मेदारी।
रुदौली तहसील अंतर्गत मीसा गाॅव की रहने वाले विकास कुमार कोरी अपने परिवार का पालन पोषण गरीबी मुफलिसी मे किसी तरह कर रहे थे कि अचानक आई मुसीबत ने पूरे परिवार का परिदृश्य ही बदल दिया।हर परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने वाला परिवार पूरी तरह से टूट कर बिखर गया।
ज्ञात हो की मीसा की रहने वाली नन्दनी अपनी माॅ के साथ अपने खेत धान की नर्सरी डालने जा रही थी तभी अचानक लोहिया पुल की तरफ से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने नन्दनी व नन्दनी की माॅ को अपनी चपेट मे ले लिया।जिसमे नन्दनी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घायल नन्दनी की माॅ को आनन फानन मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही सैदपुर निवासी समाजसेवी सपा नेता अनित शुक्ला ने मृतक के परिजनों से मिलकर मृतका की माॅ के इलाज के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ साथ बेटियों के शादी का जिम्मा,बच्चों के पढाई का जिम्मा व मृतका का की माॅ जब तक स्वस्थ न हो जाए पूरे परिवार के खर्चे का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया है। अनित शुक्ला से बात करने पर उन्होंने बताया की यह परिवार अब मेरा अपना परिवार है इस परिवार का हर दुःख दर्द मेरा अपना दर्द होगा और हर आगे भी हर सम्भव मदद की जाएगी।

 

Don`t copy text!