भाजपा सरकार के षड़यंत्र को बेनकाब करें: गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

कई प्रधान व बीडीसी सपा में शामिल

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के हाथों जिले के तमाम प्रधान और बीडीसी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री गोप ने कहा कि आप सभी समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं आप लोगो के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और मौजूदा डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों व गरीबों के खिलाफ जो षडयंत्र रचने का काम कर रहे हैं। उसको बेनकाब करने का भी काम करें। उन्होंने आगे कहा कि अब एक ही रास्ता बचा है कि आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर प्रदेश की जनता को परेशानी से निजात दिलाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, मेराज अहमद, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, आकाश यादव, बाबू राणा प्रताप सिंह, गोकरण प्रसाद मिश्रा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!