मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड विंग संगठन का विस्तार

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। कोटवा सड़क स्थित काका ढाबा पर समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड विंग के संगठन का विस्तार किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाफे जुबेरी ने कार्यक्रम में उपस्थित नये पदाधिकारी का माल्यार्पण कर उनको सदस्यता पत्र वितरित किया। नये सदस्यों को भरपूर ऊर्जा के साथ आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लक्ष्य दिया गया। इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ यादव, रोहित कश्यप, विवेक सिंह, लवकुश यादव, दीपराज यादव, अंकित चौरसिया, सोनू, अमीर अहमद गाजी आदि उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!