मुख्तार का एक और गुर्गा गिरफ्तार, 25 हजार का था ईनामी

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजीकृत कराई गई एम्बुलेंस प्रकरण में फरार चल रहे 25 हजार इनामिया अभियुक्त को कोतवाली प्रभारी नगर ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस प्रकरण मामले में जनपद की पुलिस ने मुख्तार अन्सारी के खासम-खास अभियुक्त अली मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद को भी गिरफ्तार किया गया है। अली मोहम्मद जाफरी कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस प्रशासन ने अली मोहम्मद पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। कोतवली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त अली मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद निवासी 122 कॉटेज सिपाह नगर कोतवली जनपद जौनपुर वर्तमान पता 194/79/17 लारी हाता कालोनी अली का कटरा थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ में रहता था। पंकज कुमार ने बताया कि अभियुक्त शाहिद को शहर के मयूर विहार कालोनी से बीती रात गिरफ्तार किया है। मुख्तार अन्सारी एम्बुलेंस प्रकरण में अब तक 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और बाकी आरोपियां की तलाश जारी है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!