दबंगों ने गरीब परिवार को मारपीट किया मरणासन्न
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677 अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
थाना जैदपुर, बाराबंकी के ग्राम गोछौरा का मामला
बाराबंकी। एक तरफ कस्बा जैदपुर की पुलिस अपराधियों को धरपकड़ कर रही हैं वही थाना क्षेत्र के ग्राम गोछौरा में दबंगों ने एक गरीब परिवार को मार-मार कर मरणासन्न कर दिया है। मामले उजागर होने पर स्थानीय पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्यवाही की बात कह रही है किन्तु अभी तक पीड़ित की रिपोर्ट नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित मो0 जम्मू पुत्र हाफिज उल्ला निवासी ग्राम गोछौरा तकिया कस्बा व थाना जैदपुर, जिला बाराबंकी का है। पीड़ित दिनांक 10.07.2021 को समय करीब 7 बजे शाम अपने घर पर बैठा था तभी मो0 अनवर पुत्र अल्ला मेहवान, अतीक पुत्र ननकऊ, सलीम पुत्र ननकऊ, मो0 आमिर, मो0 आरिफ पुत्रगण अनवर, मुकीम पुत्र शब्बीर, मुबीन, मुजीब पुत्रगण शब्बीर, दिलदार पुत्र छुट्टन निवासी ग्राम गोछौरा, एकराय होकर हाथ में बांका, हसिया, भाला, कट्टा, लाठी डण्डा लेकर पीड़ित के घर आए और मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे पीड़ित ने जब गाली देने से मना किया तो अनवर ने ललकारते हुए कहा कि इसको जान से मार दो, इसकी लाश को नदी में ले जाकर फेंक दो, पीड़ित जान बचाने की नियत से अपने घर में घुस गया सभी उपरोक्त विपक्षीजन घर के अन्दर घुसकर पीड़ित को सिर पर बांके से हमला कर दिया तथा लात घूंसों व लाठी डण्डों से मारा, शोर सुनकर बेटी अफरोज बानो, नजमा बानो आई तो उपरोक्त लोगों ने उन्हें भी लाठी डण्डों से मारा पीटा और अश्लील हरकतें की। अतीक ने पीड़ित की जेब में रखे 540 रूपये लूट लिये, शोर गुल सुनकर आस पास के ले सभी लोग इकट्ठा हो गये तब जाकर पीड़ित की जान बची, विपक्षीजन जाते समय, ऐलानियां धमकी देकर गये की अगर कहीं हमारे खिलाफ कोई शिकायत की तो हम जाति के कसाई है, जानवरों की तरह पूरे परिवार को काटकर फेंक देंगे कोई हमारा कुछ नहीं उखाड़ पायेगा क्योंकि हमारे पास अथाह पैसा है और राजनीति में अच्छी पकड़ है। कई समाजवादी के नेताओं से हम लोगों के तालूकात है। विपक्षीजन के आतंक से पीड़ित व उसका परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है। वहीं इस सम्बंध में थाना जैदपुर की पुलिस मामले का संज्ञान लेकर चोटहिलों की डाक्टरी करवा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं हुआ है।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

