जेम पोर्टल से की जा रही भर्ती को किया जाये प्रतिबंधित : जमनेश कनौजिया जनपद के विकास खण्डो पर हुआ विरोध प्रदर्शन
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मनरेगा योजना अन्तर्गत जेम पोर्टल से की जा रही भर्ती को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने और महिला मेट की नियुक्ति ग्राम पंचायत के अधीन करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर महासंघ के पदाधिकारियों ने जनपद के सभी विकास खण्डो पर कार्य बहिष्कार करके विरोध-प्रदर्शन किया। विकास खण्ड देवा में विरोध प्रदर्शन के दौरान तकनीकि सहायक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप व रोजगार सेवा संघ के ब्लाक अध्यक्ष जमनेश कनौजिया आदि लोगों ने संयुक्त रुप से यह चेतावनी दी कि जेम पोर्टल से भर्ती को पूर्णतयः प्रतिबंधित किया जाये। महिला मेट की नियुक्ति ग्राम पंचायत के अधीन न किया जाये। हम लोगों का वेतन बढ़ाया जाये। मनरेगा कर्मियों के विरुद्ध एकतरफा कार्यवाही न की जाये। मानव संसाधन नीति को लागू किया जाये व मनरेगा कर्मियों की कई वर्षों से लम्बित समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाये। इन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को भेजा है। रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष जमनेश कनौजिया ने यह भी बताया कि आगामी 19 जुलाई को जनपद स्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा और सभी मनरेगा के कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद आगामी 26 जुलाई को प्रदेश स्तर पर राजधानी लखनऊ में एक दिवसीय प्रदर्शन के पश्चात अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया जायेगा। इस मौके पर महामंत्री रवि वर्मा, जिला सलाहकार रवि प्रताप सिंह, ममता देवी, पूनम कुमारी, वंदना कुमारी, निर्देश कुमार, राजीव कुमार, रोहित कुमार, सुशील कुमार, वीरेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, विक्रम आदि रोजगार सेवक मौजूद थे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

