बाराबंकी दिनांक 04.08.2021 पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत अपहृता/गुमशुदा की बरामदगी हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में बाराबंकी पुलिस टीम द्वारा एक अपहृता व एक गुमशुदा को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 27.07.2021 को थाना घुंघटेर पर पंजीकृत गुमशुदगी से सम्बन्धित गुमशुदा को “आपरेशन तलाश” के तहत उ0नि0 अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.08.2021 को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts

