रामसनेहीघाट पुलिस का गुडवर्क! सरगना सहित पांच वाहन चोर गिरफ्तार 9 वाहन बरामद, एसपी ने किया खुलासा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ छापामारी कर पांच शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा और उनके पास से चोरी के 9 वाहन बरामद किये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 15000 रुपये नकद ईनाम दिये जाने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट पंकज सिंह के पर्यवेक्षण में सर्विलांस/स्वाट टीम व थाना रामसनेहीघाट पुलिस संयुक्त टीम बुधवार सुबह मैनुअल इंटेलिजेंस व सर्विलांस के आधार पर 05 शातिर वाहन चोरों जिसमें जनपद आजमगढ़ के थाना फूलपुर के ग्राम भीखपुर निवासी इन्द्रेश पुत्र बाबूराम यादव व इसी गांव के उमेश यादव पुत्र बाबूराम यादव, जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज के ग्राम पूरेकरम निवासी खादिम पुत्र अब्दुल रज्जाक इसी जनपद के रमेश उर्फ बन्टी पुत्र राकेश कुमार, सत्तार पुत्र सरीन निवासी चुड़ी मोहल्ला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन चोरों के पास से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 06 अदद बोलेरो, 01 पिकप (कटा हुआ इंजन) व 02 अदद स्कार्पियो बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0स0 284/2021 धारा 41/411/413/419/420/467/468/471 पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ पर बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना खादिम है। अभियुक्तगण उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर रायबरेली, अमेठी, गोण्डा, बहराइच आदि जनपदों में चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा पहले अपने चार पहिया वाहन में बैठकर हाइवे के किनारे खड़ी गाड़ियों की रेकी की जाती है और गाड़ियों को चिन्हित कर उसका लॉक पेचकस आदि से तोड़ कर गाडियों को चोरी कर लेते है। चोरी की गयी चार पहिया गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नम्बर, इंजन नम्बर, चेचिस नम्बर को हटा देते है और गाड़ियों के रंग को बदल देते है। अभियुक्तगणों के 02 अन्य साथी गोरखनाथ यादव व हरिनाथ यादव पुत्रगण तिलकधारी निवासी ग्राम कलाफतपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा गाड़ियों के फर्जी प्रपत्र तैयार कर ग्राहकों को खोज कर काफी कम दामों पर बेच देते है। इस तरह से अभियुक्तगण द्वारा कई घटनाएं गुजरात, महाराष्ट्र आदि अन्य राज्यों में भी कारित की गई है जिनके सम्बन्ध में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। अभियुक्त खादिम व इन्द्रेश के विरूद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमें विभिन्न जनपदों में पंजीकृत है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!