सरहदी मुजरिमो की जगह है सलाखें –अभय सिंह
बहराइच। उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार जिस तरह से अपराधियों व माफियाओं को जड़ से उखाड़ रही है। ठीक उसी प्रकार बहराइच पुलिस अपराधियों,तस्करों व माफियाओं को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए एक्सन मूड में है। अब सरहदी जनपद सहित सरहदी इलाकों के अवामों में चैन आई है कि जनपद में ईमानदार कप्तान व सरहदी थाने में ईमानदार थानेदार के प्रकोप से अब ड्रगिस्ट व अपराधी नही बचेंगे। अपराधी सिर्फ
सलाखों के पीछे होंगे। इसका जीता जागता उदाहरण हैं। रुपईडीहा के नये थानाध्यक्ष अभय सिंह अभी कुछ दिनों पूर्व ही रुपईडीहा थाने का प्रभार अभय सिंह को मिला है। इनकी तैनाती होते ही यहाँ की जनता में एक उत्साह देखने को मिल रहा है। जनता की हर समस्यओं का समाधान थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल किया जा रहा है। पूर्व में जनता थाने का चक्कर लगाती रहती थी। मगर उनके मामलों का निस्तारण नही हो पाता था। लोग उच्याधिकारियों से गुहार लगाते थे। उच्याधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद उनका काम होता था। मगर अब बड़े से बड़े मामलों का निस्तारण यथासीघ्र हो जाता है। दस बजे से पहले ही थानाध्यक्ष जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निस्तारण कर रहें है। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनता हमारे लिए सर्वोपरि है। हम जनता के सेवक हैं। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में अपराध करने वाला एक भी अपराधी नही बचेगा। उन सभी की जगह केवल सलाखें हैं। आपको बता दें कि जैसे ही थानाध्यक्ष अभय सिंह ने रुपईडीहा थाने का चार्ज संभाला था उसी के चार दिनों के अंदर ही कालिया नामक स्मैक कारोबारी को करोड़ों की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा और एक सप्ताह नही बिता था कि ताज बाबू नामक स्मैक तस्कर को पौने दो करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की। यह तस्कर इनकी तैनाती से पहले खुलेआम थाने से चंद कदमो की दूरी पर स्थित घसियारन मोहल्ले में स्मैक का बड़ा कारोबार करता था। लेकिन पुलिस उस पर हाथ नही डालती थी। मगर जैसे ही इनको जानकारी मिली कि यह मादक पदार्थों का कारोबार कर रहा है इन्होंने अपने मुखबिरों का जाल बिछा दिया। और स्मैक की खेप नेपाल ले जाते वक्त उसकी गिरफ्तारी कर ली। इस ड्रग माफिया की गिरफ्तारी होने से जनता के दिलों में अभय सिंह जा बसे। सरहदी इलाकों की जनता अभय सिंह का जहाँ गुणगान कर रही तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी और तस्करों में अभय सिंह के नाम का बड़ा ख़ौफ़ है। अब पुलिस मादक पदार्थ विक्रेताओं की गिरफ्तारी के किये मास्टर प्लान तैयार कर रही है। जल्द ही और मादक पदार्थ कारोबारियों की गिरफ्तारियां होंगी। जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल ने कहा कि अब लगता है कि रुपईडीहा पुलिस का ख़ौफ़ अपराधियों में है। पहले तो अपराधियों व तस्करो में पुलिस का कोई ख़ौफ़ नही था पर जब से ईमानदार थानाध्यक्ष अभय सिंह यहाँ आये हैं तब से जनता चैन की सांस ले रही है। पुलिस पूर्ण रूप से अब गस्त भी करती है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान भी चला रही है। अब लगता है कि अपराधियों को उनकी औकात पता हो गई है।
वहीं डॉ0 सनत कुमार शर्मा ने कहा कि अभय सिंह पूर्ण रूप से ईमानदार हैं इनकी ईमानदारी की चर्चाएं जग जाहिर है। रामगांव में तैनाती के दौरान इन्होंने कई मादक पदार्थ कारोबारियों को सलाखों तक पहुंचाया है। जब वहां से इनका तबादला रुपईडीहा हुआ था तो जनता रो पड़ी थी। और यह पहली बार देखने को मिला था कि जनता के दिलों में ये किस तरह से बसे हैं। यही हाल रुपईडीहा का है यहां की जनता के दिलों में अभय सिंह बस चुके हैं।

