खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने संग्रहीत किया खोया नमूना

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बहराइच 24 अगस्त। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में विगत दिवस अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनन्त स्वरूप, राजेन्द्र प्रसाद, डा. विश्राम व डा. रामतेज के सचल दल द्वारा खोया मण्डी चौक बहराइच से नाजिम अली पुत्र श्री इस्माइल, मनोज कुमार पुत्र मिश्रीलाल एवं शाहिद अली पुत्र बिस्मिल्लाह के यहां से 01-01 नमूने कुल 03 खोया नमूने संग्रहित किये गये। संग्रहित नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है जांच परिणाम प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!