उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दौरा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई तथा पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को ससमय निस्तारित करने के संबंध में बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न वित्त पोषित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग उमेश चंद्र, सहायक आयुक्त डॉ शिवानी सिंह, आईआई ए के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमीत सिंह के साथ-साथ अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

 

 

Don`t copy text!