भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है : आर्यन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन के नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा के जिला स्तर के सभी पदाधिकारी सभी विधानसभा स्तर के पदाधिकारी सभी ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी सभी नगर पंचायत स्तर के पदाधिकारी व बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों वर्चुअल बैठक करके कार्यक्रम वोट भी बढ़ाएंगे बूथ भी जिताएंगे के तहत सभी पदाधिकारियों को अपने अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़ाने को लेकर आदेश दिया गया। इस मौके पर सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन भाजपा बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई है भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है दूसरे राज्यों से आर एस एस के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है ताकि वह स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से सैफ अंसारी, अनुराग सिंह, कौशल यादव, बृजेश सिंह, अशोक वर्मा, समीर पटेल, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

