उजाला एग्री क्लीनिक किसानों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र में उजाला एग्री क्लीनिक किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है क्लीनिक के संचालक कृषि विशेषज्ञ सुनील कुमार द्वारा क्षेत्र के किसानों को ऊत्तम क्वालिटी के बीज कीटनाशक सहित जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहें है। अब क्षेत्र के किसानों का धान गेंहू मेन्था के साथ साथ फल व सब्जियों की खेती की तरफ रुझान बढ़ा है परम्परागत कृषि को छोड़ते हुये बैज्ञानिक तरीके से खेती करना शुरू कर दिया है जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आयेगा है। बताते चले क्षेत्र के महमूदाबाद चौराहे पर स्थित उजाला एग्री क्लीनिक के माध्यम से किसानों को समस्त कृषि समाधान व उपचार आसानी से मिल रहा है जिसमे केले की खेती के लिये पौध की बुकिंग ताइवान का खीरा खरबूजा व तरबूज फल की खेती सहित लौकी कद्दू तोरई हरी मिर्च धनिया सहित हर प्रकार की सब्जियों की खेती भी उजाला एग्री क्लीनिक की देख रेख में कराई जा रही है इसका क्षेत्र के किसानो को काफी लाभ मिल रहा है और किसान सब्जियों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है। सब्जियों की खेती करने वाले किसानों से जब सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा मिली जुली प्रतिक्रियाये दी गयी। मनोज कुमार का कहना है कि मैं आलू मटर और बैगन की खेती करता हूं बीज से लेकर दवा तक सम्पूर्ण उपचार मै उजाला क्लीनिक से ही प्राप्त करता हूं जिससे फसल में अच्छी गुणवत्ता के साथ पैदावार भी अधिक होता है तथा लागत कम आती है। प्रवेश वर्मा ने बताया कि मैं मुख्यतया मसरूम की खेती करता हूं इसमे कम क्षेत्रफल में अधिक मुनाफा होता जिसका सम्पूर्ण उपचार मैं उजाला एग्री क्लीनिक से ही प्राप्त करता हूं। दिनेश मौर्या का कहना है कि कृषि विशेषज्ञ सुनील वर्मा की सलाह पर मैंने परंपरागत खेती को छोड़ कर बैज्ञानिक ढंग से केला और लौकी की खेती करना शुरू किया और अब अच्छा फायदा मिल रहा है।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

