उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन में रूप यादव के रूप में एक और सक्रिय पदाधिकारी को मिली जगह |
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110
लखनऊ 25 अगस्त 2021 को काफी समय से सक्रिय चल रहे श्री रूप यादव जी निवासी दुगाँवा चौकी,नाका, लखनऊ को आज संगठन ने अधिकारिक रूप से अपना प्रदेश सचिव मनोनीत किया एवं लखनऊ के साथ-साथ उन्नाव की भी जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी बनाया |
मनोनयन पत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनीश त्रिवेदी, प्रदेश सलाहकार श्री आसिम मार्शल व प्रदेश सचिव व सह मीडिया प्रभारी श्री रज्जन खान के द्वारा संगठन के ऐशबाग स्थित कार्यालय मे दिया गया | प्रदेश सलाहकार आसिम मार्शल ने कहा कि संगठन को मजबूती देते हुए श्री रूप यादव प्रदेश सचिव की भूमिका के मद्देनजर संगठन की उन्नाव में एक बड़ी बैठक कराते हुए संगठन को नयी ऊर्जावान सक्रिय कमेटी और क्षेत्र में विस्तार देंगे।संगठन पीड़ित पुश्तैनी आरा मशीन कारोबारियों के साथ-साथ संपूर्ण काष्ठ आधारितठ उद्योग (वुडेन इंडस्ट्री) से जुड़े सभी कारोबारी जिसमें आरा मशीन के साथ साथ प्लाईवुड, वीनियर, पीलिंग, पार्टिकल बोर्ड व लकड़ी फर्नीचर कारोबारियों के लिए संघर्षरत रहेगा एवं संगठन प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार मे इस उद्योग की अनदेखी करने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से आशा रखते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार 2022 में बनवाने के लिए संघर्ष करेगा ।
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

