पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

आशीष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ

लखनऊ. पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकु  को लखनऊ पुलिस ने रेप पीड़िता को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस पर कार्रवाई एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर की गई है. इससे पहले मंगलवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और आईपीएस अमित पाठक (IPS Amit Pathak) से जांच समिति ने पूछताछ की थी. इस जांच समिति में डीजी आरके विश्वकर्मा और एडीजी मीरा रावत शामिल हैं.

बता दें बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने अपने एक साथी के साथ पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के गेट के बाहर आत्मदाह कर लिया था. आत्मदाह से ऐन पहले उन्होंने फेसबुक लाइव करते हुए यूपी के कई पुलिस अफसरों समेत कुछ अन्य लोगों पर परेशान करने और दबाव बनाने का आरोप लगाया था. बाद में दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. दरअसल बलिया की रहने वाली पीड़िता वाराणसी के एक कॉलेज की छात्रा थी. उसने फेसबुक लाइव में वाराणसी के तत्कालीन एसएसपी रहे अमित पाठक, तत्कालीन सीओ भेलुपुर अमरेश सिंह बघेल, दरोगा संजय राय समेत अन्य पर सांसद को बचाने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया था.

Don`t copy text!