भवन निर्माण में हो रहा मानकों के विपरीत कार्य अपने ही भाई को दिया ठेका

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

निंदूरा बाराबंकी। विकास खण्ड निन्दूरा के ग्राम पंचायत टिकरा सरवन प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की नीलामी के पश्चात नवीन विद्यालय भवन का निर्माण वहां की प्रधानाध्यापिका सुमनलता के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें भवन निर्माण प्रभारी सुमनलता द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है। सरवन के प्राथमिक विद्यालय में नवीन भवन का घटिया सामग्री से निर्माण किया जा रहा है जिसका ठेका भवन प्रभारी ने अपने भाई को ही दिया है और आपसी मिलीभगत से मानकों के विपरीत काम किया जा रहा है अब सवाल यह उठता है कि मानकों के विपरीत काम किया जा रहा है जिसमें पीले ईटों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि सरकार के द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत है निर्माण एक और सरकार परिषदीय विद्यालयों का नवीन भवन का निर्माण किए जाने हेतु करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रहे हैं वहीं क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत सरवन प्राथमिक विद्यालय में यह योजना फलीभूत होती नहीं दिखाई दे रही है, जब इस विषय की पड़ताल हेतु जब खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा अखिलेश कुमार से उपरोक्त विषय की पुष्टि की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से इनकार किया और कहा की मामला संज्ञान में आया है। इसकी तत्काल जांच कराई जाएगी और निर्माण में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

 

Don`t copy text!