सरकार को सरेआम गाली देकर दिया तीन तलाक

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

कानून का उल्लंघन करने वालों को बचा रही है स्थानीय पुलिस

बाराबंकी। प्रधानमंत्री द्वारा मुस्लिम महिलाओं के लिए बनाया गया कानून बाराबंकी की एक अबला महिला को भारी पड़ गया है, दबंग पति ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गंदी-गंदी गालियां देते हुए पीड़िता को सरेराह तलाक दे दिया और कहा कि मैं मोदी-योगी और भाजपा के बनाये तीन तलाक के कानून को नहीं मानता हूँ। मैं जो चाहूँगा वही यहां की पुलिस करेगी, हमारे साथ पुलिस प्रशासन है, मैं भारत के कानून को नहीं मानता हूँ कहते हुए अपमानित किया। वहीं पीड़िता बच्चों सहित दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने उक्त मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से किया। वहीं जनपद के तेजतर्रार कप्तान यमुना प्रसाद ने मामले की गंभीरता को देखते मुकदमा दर्ज किये जाने का आदेश पारित किया है। जानकारी के अनुसार-मोहल्ला शाह कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर की निवासिनी पीड़िता शाहजहां बानो पत्नी मो. कलाम का विवाह 17 वर्ष पूर्व मो. कलाम पुत्र मो. हासिम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। पीड़िता के छह बच्चे हैं। पीड़िता के पति व समस्त ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर घर से भाग जाने के लिए तरह-तरह से हैरान व परेशान करते हैं। पीड़िता लगभग एक वर्ष से मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करके हैरान व परेशान करते हैं। बीती 30 अगस्त की शाम 5 बजे पति मो. कलाम, ससुर मो. हासिम पुत्र रहीम बक्श, सास सुबरातन पत्नी मो. हासिम निवासी मोहल्ला शाह कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर जिला बाराबंकी तथा गुड्डन पत्नी सुल्तान निवासी ग्राम सरैया, थाना दरियाबाद, जिला बाराबंकी व 3-4 व्यक्ति अज्ञात एकराय होकर पीड़िता को गंदी-गंदी गालियां देकर कहने लगे कि परिवार सहित घर से भाग जाओ नहीं तो आज तुमको ठीक करवा देंगे तुम कहीं मुंह दिखाने की काबिल नहीं बचोगी। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना जैदपुर सूचना देने गई थी वहां पर मौजूद कस्बा इंचार्ज ने मुझे डांट फटकार के भगा दिया पीड़िता ने 112 नम्बर पर शिकायत की पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तब मंगलवार की सुबह पीड़िता जब पुलिस अधीक्षक के यहां आ रही थी तो विपक्षीजन रास्ते में रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे इस पर पीड़िता का पति कलाम ने देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गंदी-गंदी गालियां देते हुए पीड़िता को तलाक दे दिया और कहा कि मैं मोदी-योगी और भाजपा के बनाये तीन तलाक के कानून को नहीं मानता हूँ यह सब चोर हैं जो मैं चाहूँगा वही पुलिस करेगी, हमारे साथ पुलिस है मैं कानून को नहीं मानता हूँ कहते हुए अपमानित किया। पीड़िता बच्चों सहित दर-दर भटक रही है।अब देखना है कि सरकार को बदनाम करने वाले इसी तरह खुलेआम घूमकर अन्य लोगों के हौसले बढ़ाते रहेंगे या पुलिस प्रशासन सरकार को बदनाम करने वाले व्यक्तियों को जेल भेजेगी यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!