उत्तर प्रदेश में आज खुल गए स्कूल,बच्चों में जबरदस्त उत्साह, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

लखनऊ उत्तर प्रदेश कोरोना की दूसरी लहर के बाद प्रदेश में पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में आज से कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं वहीं बच्चों के लिए स्कूलों में स्वच्छता से लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। आज बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जबकि अभिभावकों में अभी भी भय का माहौल है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पिछले सात माह से बंद विद्यालय आज एक सितंबर से पुनः प्रारम्भ हो रहे हैं। सभी बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने सभी गुरुजनों से विनम्र आग्रह किया कि सभी बच्चों का ध्यान रखें। हर हाल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने में अपना योगदान दें।बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि एक सितंबर से सभी विद्यालयों में पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। विद्यार्थियों और शिक्षिकों को कोविड से बचाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, सैनिटाइजर, मास्क और थर्मल स्कैनिंग के साथ स्वच्छता रखने के निर्देश दिए है। स्कूलों में समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा, किसी भी बच्चे या शिक्षक में लक्षण मिलने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र को सूचित कर इलाज की उचित व्यवस्था की जाएगी।

अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

 

Don`t copy text!