मसौली पुलिस ने दो मार्फीन तस्करो को किया गिरफ्तार, एक फरार 300 ग्राम मार्फिन और पुलिस कलर जीप को किया बरामद
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जनपद में बढ़ते मार्फिन तस्करो से जहाँ एक ओर आमजन मानस परेशान है, तो वही पुलिस विभाग के लिये चुनौती बनी हुई है। तस्करो पर अंकुश लगाने के बावजूद थमने का नाम नही ले रही है। नशा कारोबारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के सख्त तेवर से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। इसी क्रम में मसौली पुलिस वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस लोगो लगी जीप के साथ दो शातिर मार्फिन तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से 300 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुमित कुमार श्रीवास्तव को सूचना मिली कि कुछ लोग वाहन से मार्फिन लेकर आने वाले है। जिसके बाद थाना प्रभारी सुमित कुमार ने उपनिरिक्षक धनीराम वर्मा, कन्हैया पाण्डेय कॉन्सटेबल आजाद यादव, राजीव कुमार, रामनारायन राणा, प्रशांत दीक्षित के साथ क्षेत्र में वाहन चौकिग करने लगे तभी वहाँ एक जीप जिस पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। उसे रुकने का इशारा किया तो ये लोग पुलिस टीम को देखकर जीप समेत भागने लगे लेकिन कुछ ही दूर पर इन लोगो को पकड़ लिया। पकड़े गये तस्करो ने अपना नाम देशराज पुत्र महादेव उर्फ नेता निवासी भटपुरवा मजरे सुरसंडा मसौली और पिन्टू पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम कंधईपुर बताया। जबकि जीप चालक भूट्टू मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के पूछताछ व जांच से प्रकाश में आया कि इनका एक गैंग है जो बहुत ही शातिर है। अभियुक्तगण जैदपुर व अन्य जगहों से मारफीन खरीदकर लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में तथा जनपद बहराइच में छोटी-छोटी मात्रा में सप्लाई की जाती है। पुलिस चेकिंग आदि से बचने के लिए तस्करी में पुलिस कलर एवं पुलिस का लोगो लगी जीप का इस्तेमाल किया जाता है। अभियुक्त देशराज जो थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुरसण्डा के शिवमन्दिर पर रहता है, के द्वारा गेरूआ वस्त्र व माला आदि धारण कर जीप में बैठता है और कहीं भी कोई समस्या होने पर अदब में लेकर निकल जाते हैं। देशराज, अप्रैल माह में थाना जैदपुर से मारफीन तस्करी में जेल जा चुका है तथा करीब डेढ़ माह पूर्व जमानत पर आने के बाद दुबारा तस्करी का कार्य किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

