मदरसे की छत डालने में SDPI कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने किया जी तोड़ मेहनत

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बहराइच जरवल क़स्बा :- सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की जरवल इकाई ने नगर पंचायत जरवल के मोहल्ला अहमदशाह नगर व मोहल्ला कटरा उत्तरी की सीमा के करीब हैदरपुर नौबस्ता में निर्माणाधीन स्कूल मदरसा गाज़िया फैज़ाने ताजुश्शरिया कटरा जरवल की छत की सिलेप पड़नी थी जिसके संबंध में स्कूल के प्रबंधक हज़रत मौलाना हाफिज़ व क़ारी ज़कीउल्लाह क़ादिरी साहब ने छत की सिलेप डालने में लोगों से मदद की अपील की थी और इस अपील को एस. डी. पी. आई नगर अध्यक्ष मो. उमर खान व नगर महासचिव अब्दुल वहीद ने संज्ञान लिया और नगर कार्यकारिणी सदस्य आफ़ताब आलम राइनी ने नेतृत्व में तीस सदस्य टीम गठित कर मदरसे की छत की सिलेप डालने में मदद के लिए टीम को रवाना किया एस डी पी आई के सदस्यों व समर्थकों ने मौके पर पहुँच कर जी जान से मेहनत करके मदरसे की छत का काम पूरा कर दिया तथा नगर की जनता ने एस डी पी आई के कार्यकर्ताओं व समर्थकों का इस तरह का सामाजिक कार्य देख कर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा नगर की जनता पहली बार किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को इस तरह का कार्य करते हुवे देख रही हैं स्कूल परिसर में मौजूद जनता ने एस डी पी आई के इस तरह के कार्य से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग एस डी पी आई में शामिल होने को तैयार हैं व मदरसे में शिलान्यास कार्यक्रम में आये हुवे सभी मेहमानों को हज़रत मौलाना हाफिज़ व क़ारी ज़कीउल्लाह क़ादिरी साहब ने संबोधित करते हुए एस डी पी आई की तरक़्क़ी व पार्टी के हक़ में दुआ कराई हैं

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!