11 साहित्यकार विभिन्न पुरस्कारों से नवाजे जाएंगे; डॉ. राम बहादुर मिश्र…..
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। अवधी विकास व संरक्षण के लिए हिन्दी पखवारा अन्तर्गत 11 साहित्यकार विभिन्न पुरस्कारों से नवाजे जाएंगे। ये पुरस्कारt दिवंगत साहित्यकारों के नाम पर होंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का जनपद के लेखकों द्वारा सारस्वत अभिनंदन किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन अवध भारती संस्थान नरौली हैदरगढ़, साहित्यकार समिति दशहराबाग तथा आंखे फाउंडेशन बाराबंकी के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितम्बर को किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर मिश्र ने बताया कि शनिवार को आयोजन मण्डल की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 11 सितंबर को सारस्वत अभिनंदन एवं सम्मान समारोह जनेस्मा पीजी कालेज स्थित जेपीएन सभागार में आयोजित होगा। श्री मिश्र ने यह भी बताया है कि समारोह के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, तथा द्वितीय चरण में मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत होंगे।
डॉ. मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार कल्पनाथ सिंह की प्रथम पुण्यतिथि 11 अगस्त 2021 के दिन कल्पनाथ सिंह स्मृति सम्मान समारोह आयोजन के लिए पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप द्वारा प्रत्येक वर्ष एक लाख रुपए समाजवादी पार्टी की ओर से दिए जाने की घोषणा की गयी थी, यह साहित्य जगत तथा बाराबंकी के लिए गौरव की बात है। इसलिए जनपद के साहित्यकारों कवियों द्वारा श्री गोप का सारस्वत अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार मो. मूसा खान ‘अशांत बाराबंकवी’ एवं कवि विष्णु कुमार शर्मा ‘कुमार की पुस्तकों का विमोचन भी होगा।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनयदास व संयोजक प्रदीप सारंग ने बताया कि समारोह में सरोजनी देवी की स्मृति में सन्त दुलनदास पुरस्कार अवध ज्योति पत्रिका को दिया जाएगा। इसके अलावा जंगबहादुर की स्मृति महेश दत्त शुक्ल पुरस्कार पंकज ‘कंवल’ को, प्रेम चंद्र वर्मा की स्मृति में संत जगजीवन दास पुरस्कार डॉ. अम्बरीष ‘अम्बर’ को, सियाराम यादव की स्मृति में राय राजेश्वर बली पुरस्कार लोक गायिका पूजा पाण्डेय को, डॉ. भगवान वत्स भाषाविद पुरस्कार डॉ. राजेश मल्ल को, महावीर साहब की स्मृति में अयोध्या प्रसाद दीक्षित पुरस्कार सरोज सिंह को, मास्टर भगौती प्रसाद वर्मा की स्मृति में बृजलाल भट्ट ‘बृजेश’ पुरस्कार प्रेम नारायण वर्मा ‘प्रेम’ को, सन्त कवि बैजनाथ पुरस्कार डॉ. बलराम वर्मा को, राम समुझ वर्मा की स्मृति में सन्त देवीदास पुरस्कार डॉ. उषा चौधरी को, भन्नु सिंह की स्मृति में काशिमशाह पुरस्कार आराध्य शुक्ल को, आलेरजा की स्मृति में संत गोंसाई दास पुरस्कार रजनी श्रीवास्तव ‘निशा’ को प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हिंदी अवधी के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लेखकों, कवियों को यह पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें मोमेंटा, प्रमाण पत्र तथा सम्मान राशि शामिल हैं। इस तरह रुपये 25 हजार धनराशि का एक पुरस्कार, रुपये 21 हजार धनराशि का एक पुरस्कार, रुपये 11 हजार धनराशि के दो पुरस्कार, रुपये 51 सौ धनराशि के दो पुरस्कार, रुपये 21 सौ धनराशि के दो पुरस्कार तथा रुपये 11 सौ धनराशि के तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार विजेताओं को ग्रीन गैंग एवं पर्यावरण सेना द्वारा पौधा भेंट किया जाएगा।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
Related Posts

