लोक अदालत की सफलता के लिए सबका सहयोग जरूरी : राधेश्याम यादव
मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
जिला जज की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
बाराबंकी। आगामी 11 सितम्बर को जनपद न्यायालय में लगने वाली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सोमवार की दोपहर जिला जज राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिला जज राधेश्याम यादव ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित क्लेम पेटीशन, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, फौजदारी के कम्पाउन्डेबल वाद, एनआई एक्ट, विद्युत अधिनियम, बैंक के ऋण सम्बन्धी वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद तथा वे समस्त वाद जो सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किये सकते हैं, उनको जरिये सुलह समझौता निस्तारित कराया जायेगा। उन्होने आगे बताया कि प्री-लिटिगेशन स्तर पर अपने अपने विभागों में लम्बित प्रकरण खास तौर पर कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, जीपीएफ इत्यादि से संबंधित प्रकरणों को वरीयता के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास करे। लोक अदालत, न्याय चला निर्धन से मिलने की परिकल्पना को साकार स्वरूप देने के लिए इस लोक अदालत को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें जिससे लोक अदालत अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। लोक अदालत को आम जन तक पहुंचाने के लिए आप सभी अपने अपने स्तर के व्यापक प्रचार प्रसार करें जिससे सामान्य जन मानस तक इसकी सूचना पहुंचे और वे लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें। बैठक में मुख्य रुप से विशेष न्यायधीश अशोक कुमार यादव, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, संजय कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

