शांति सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह की माता एवं समाजसेवी हर्षित राजकुमार की दादी स्व. शांति सिंह की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को एस.बी.एस. पब्लिक स्कूल में सपरिवार पूजा अर्चना कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसी क्रम में स्व. शांति सिंह के सुपौत्र हर्षित राजकुमार ने अपनी दादी की आंठवी पुण्यतिथि के अवसर पर साथियों के साथ सर्वप्रथम शहर के मुख्य चौराहों पर जरुरतमंदो को लंच पैकेट वितरित किये। इस मौके पर समाजसेवी हर्षित राजकुमार ने अपनी दादी स्व. शांति सिंह को उनकी आंठवी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तथा कहा कि दादी आपके फौलादी इरादों ने मेरा मार्गदर्शन किया है। आज मेरी दादी स्व. शांति सिंह की पुण्यतिथि है। आप के फौलादी इरादे और निडर फैसलों की सीख हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती रहेगी। दादी आपको मेरा शत् शत् नमन। इस मौके पर मो. फैज़ अहमद, एड. हुज़ैफा खान, पत्रकार अदीब किदवाई, अनिरुद्ध सिंह, विकास, पुष्कर, एवं समस्त ग्रामीण भी मौजूद रहें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!