चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है हमारा बूथ : गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। गांव गरीब, गुरबत, असहाय मजदूर, नौजवान, किसान की सहायता के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में पुनः लाने के लिए हमें अपना अपना बूथ मजबूत करना है। गांव गांव जब बूथ होंगे मजबूत तभी अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे, तभी उत्तर प्रदेश की जनता के दुखों का अंत होगा। उक्त बात विधानसभा रामनगर के कार्यालय पर आयोजित सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्षों की बैठक में पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कही। उन्होने आगे कहा कि चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है हमारा बूथ हमें अपनी लड़ाई अपने बूथ पर लड़नी है अगर हम अपना बहुत मजबूत कर लेंगे वहां पर हम अपनी 21 नौजवानों की टीम तैयार कर लेंगे किसको क्या काम करना है इसका निर्धारण कर लेंगे तो कोई भी ताकत नहीं है जो समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार बनाने से रोक सकें। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद सेक्टर प्रभारी और बूथ.अध्यक्षों से कहा आपकी मेहनत और आपकी लगन से ही सपा उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बना चुकी है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, रामनाथ मौर्य, अजय वर्मा बबलू, हसमत अली गुड्डू, सुधाकर सिंह, प्रभात शुक्ला, अमित आजाद आदि प्रमुख लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!