नहर से मिली अज्ञात बाइक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद इलाके के शारदा सहायक डबल नहर के बेरिया पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल पानी से बरामद हुई। यूपी 32 जीएस 0694 नंबर की इस बाइक को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग कह रहे है कि हो सकता है कि कोई राहगीर नहर में अचानक चला गया हो। तो किसी का तर्क है कि चोरी की बाइक को नहर में डाला गया है।

अज्ञात युवती का मिला शव, हड़कम्प

बेलहरा बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर सुमली नदी पुल में एक अज्ञात युवती का तैरता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के दौलतपुर सुमली पुल के पास का है, जहां प्रातःकाल खेत की देखभाल करने गए ग्रामीणों को पुल के क़रीब पानी में तैरता लगभग 17 वर्षीय युवती का शव दिखाई दिया जिसको देखकर ग्रामीण घबरा गए और एक दूसरे से होती हुई ख़बर आग की तरह फैल गई, धीरे धीरे देखने वालों की काफ़ी भीड़ इकट्ठा हो गई परंतु युवती को कोई पहचान न सका। उक्त घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार व थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की पहचान नही हो सकी है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!