युवक का फांसी से लटकता मिला शव

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। घुंघटेर थाना के ग्राम करौंदी गांव निवासी युवक ने गांव से कुछ दूरी पर पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन युवक के आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात कह रहे हैं। शनिवार सुबह 8 बजे गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली घुंघटेर थाना के करौंदी गांव निवासी कैलाश गौतम 35 वर्ष का शव गांव के बाहर एक बाग में जेता के पेड़ पर लटकता मिला। सुबह गांव के आसपास से गुजर रहे लोगों ने कैलाश गौतम का शव फांसी पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। कैलाश गौतम की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने बताया बीते कुछ दिनों से वह अपनी आर्थिक तंगी को लेकर परेशान रहता था। शनिवार सुबह वह बिना कुछ बताए निकल गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं आया। कुछ देर बाद उसका पता चला ग्रामीणों से उसकी मौत होने की खबर मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर उप निरीक्षक अशोक कुमार ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पीएम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!