दिनदहाड़े महिला की गर्दन रेत कर हत्या की कोशिश वारदात के बाद गांव में दहशत का आलम
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
त्रिलोकपुर बाराबंकी। घर मे खाना बना रही महिला की गर्दन रेत कर हत्या की कोशिस की गई। इस दौरान महिला और हमलावर के बीच जान बचाने की जंग भी हुई। घायल महिला पर बांका से कई हमला किये गए । चेहरा और सीने प्राइवेट पार्ट में गहरे घाव और नाखून से लगे चोट के निशान देखकर गंभीर घटना की तरफ इशारा हो रहा है। महिला बेहोशी की हालात में जिला अस्पताल में एडमिट है। थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम रोटीगांव निवासी परमहंस जो कि तहसील रामनगर में संग्रह अनुसेवक है पद पर कार्यरत है। जो डियूटी पर तहसील में था। करीब 12 बजे दोपहर कुछ बच्चे खेलते हुए परमहंस के घर पहुंच गए। इसके बाद चिल्लाते हुए डर कर घर से भागे बच्चो ने बाहर आकर बताया कि लक्ष्मी चाची औंधे मुंह पड़ी है। और खून बहुत पड़ा है। इस तरह की बात सुनकर मोहल्ला वासियो ने अंदर जाकर देखा तो दंग रह गए।
बांका मार कर जानलेवा हमला
घायल महिला के चेहरे का बायां हिस्सा और गर्दन पर जोरदार हमले के गहरे निशान के अलावा मौके पर मौजूद महिलाओ ने बताया कि सीने के प्राइवेट पार्ट मुह से नोचे गए लग रहे है। ब्लाऊज भी फटा है। मौके पर बांका टूटी चूड़िया रसोई का बिखरा समान पड़ा था। महिला के पति परम हंस ने बताया कि जो हालात दिख रहे है उससे तो गंभीर घटना गठित होने की आशंका है। बताया कि पत्नी के होश में आने के बाद हमलावर की सही जानकारी हो पाएगी। बताया कि गांव में कुछ लोगो से उसकी दुश्मनी चल रही है। हो सकता है ये घटना उन लोगो ने ही कि हो। इस बाबत पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता होश में आये उसका इनयीजर है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

