सदर विधायक ने श्रद्धालुओं का जत्था किया रवाना

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित माता मंदिर से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए साइकिल से एक जत्था रवाना हुआ। साइकिल जत्थे को सदर विधायक सुरेश यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है। इससे लोगो में सेवा की भावना जागेगी। मन में सच्ची भक्ति हो तो कोई भी राह कठिन नहीं हो सकती। मेरी यही कामना है कि माता रानी की कृपा से एक समृद्धशाली, खुशहाल और लक्ष्य को पूर्ण कर के वापस लौटे। इस यात्रा से लौटने के बाद आप सभी के घर, परिवार एवं बच्चो में एक बदलाव आएगा और सफलता का नया मार्ग प्रशस्त होगा। इससे पहले विधायक धर्मराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर जत्थे में जाने वाले श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र पहनाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चक्रेश यादव, उमेश बाबा, लालता चौहान, सुशील यादव, अनिल, पवन, सुरेंद्र यादव, सुधीर शुक्ला, यूसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!