18 सितम्बर से 06 अक्टूबर तक आयोजित होगी अंक सुधार परीक्षा
आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स 9889609714
बहराइच 15 सितम्बर। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाफल 2021 में अंक सुधार हेतु 18 सितम्बर से 06 अक्टूबर 2021 तक आयोजित होने वाले अंक सुधार परीक्षा 2021 को नकल विहीन व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिलाधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों व अन्य सम्बन्धित के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने निर्देश दिया कि नकल विहीन सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के लिए मानक के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करायी जाय।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रपाल ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा 2021 हेतु जनपद में 10 परीक्षा केन्द्र राजकीय इ.का. भग्गड़वा, राजकीय बालिका इ.का. कैसरगंज,जय जवान, जय किसान इ.का. जरवल कस्बा, राजकीय इ.का. रमपुरवा, सर्वोदय इ.का. मिहींपुरवा, के.बी. इ.का. पयागपुर, राजकीय इ.का. बहराइच, श्रीशंकर इ.का. नानपारा, श्रीराम जानकी इ.का रूपईडीहा तथा आचार्य रमेश चन्द्र गर्ल्स इ.का. रूपईडीहा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 08ः00 बजे से 10ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 02ः00 बजे से 04ः15 बजे तक आयोजित होगी। अंक सुधार परीक्षा 2021 में हाईस्कूल में 242 तथा इण्टरमीडिएट में 399 कुल 641 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, नानपारा राम आसरे वर्मा, पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी एस.एन. त्रिपाठी, मोतीपुर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीओ सिटी विनय कुमार दुबे, केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स 9889609714

