जलभराव से ग्रामीण परेशान

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

निंदूरा बाराबंकी। कुर्सी थाना के निंदूरा ग्राम पंचायत के सरैया गांव में बारिश के पानी से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बारिश का पानी निकासी न होने से लोगों के मकानों में भर रहा था। शनिवार को जल निकासी के लिए ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्राथना पत्र देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पानी निकासी के पहले से बने नाले को गांव के बंसीलाल ने पाट लिया है। जिसके चलते बारिश का पानी दूसरी तरफ नही निकल पा रहा है। बारिश का यह पानी लोगों के मकानों में भर गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी फतेहपुर सुमित कुमार ने मौके पर टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याओं को निजात दिलाने के बीडीओ मुनेश चंद्र को निर्देशित किया। बीडीओ मौके पर जेसीबी से नाला खुदवाकर पानी निकालने की व्यवस्था की। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कुर्सी धर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!